रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री संजय प्रसाद यादव से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन राशि सरकार देगी : संजय प्रसाद यादव रिपोर्ट : मोहन कुमार झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव पुष्कर महतो के नेतृत्व में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से धुर्वा स्मार्ट सिटी स्थित उनके आवास में मिला एवं झारखंड

May 31, 2025 - 10:25
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-31-at-3.47.50-PM.jpeg

आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन राशि सरकार देगी : संजय प्रसाद यादव

रिपोर्ट : मोहन कुमार

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सचिव पुष्कर महतो के नेतृत्व में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से धुर्वा स्मार्ट सिटी स्थित उनके आवास में मिला एवं झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपए देने एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। झारखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सभी झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान पेंशन मिलना चाहिए हमारी सरकार आंदोलनकारी की सरकार है। आंदोलनकारी के कारण ही आज हमारी सरकार की पहचान है। हमारी सरकार अधिवक्ताओं, मईया सम्मान एवं गांव और गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है, तो झारखंड आंदोलनकारियों को भी निश्चित रूप में हमारी सरकार सम्मान पेंशन राशि देने का काम करेगी साथ ही चिकित्सा सुविधा का भी लाभ देगी। हमारी सरकार में इसकी चर्चा है और मैं भी मुख्यमंत्री हेमन्त जी के पास आंदोलनकारियों की फरियाद करूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य ढिशुम गुरु शिबू सोरेन के त्याग संघर्ष एवं गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के उच्चतम न्याय प्रियता से बना है। राज्य में आंदोलनकारी गठबंधन पार्टी की ही सरकार है। इस गठबंधन सरकार में न्याय के साथ सभी आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, रोजी- रोजगार, नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि व चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, केंद्रीय सचिव रवि नंदी, सुबोध कुमार लकड़ा, शाहिद अहमद, संरक्षक आबिद अली, शैलेंद्र कुमार, प्रणव कुमार बबलू, नेहा नवनीता, जिला संयोजिका पुष्पा बरदेवा, सुजीत कुमार राम, एस एम आसिफ़, साहिल, अरमान, महबूब अंसारी, मंगल मुंडा सहित अन्य प्रमुख थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User