रांची पुलिस ने अनेक क्षेत्रों से ब्राउन शुगर, गांजा और हथियार के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार

रांची : रांची पुलिस ने अलग थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर, गांजा और हथियार के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब 2.5 लाख का गांजा और ब्राउन शुगर पुलिस ने जब्त की। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने देवी मंडप रोड नंबर-5 में छापेमारी कर 500 ग्राम गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार

Apr 06, 2024 - 14:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-06-at-7.46.13-PM.jpeg

रांची : रांची पुलिस ने अलग थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर, गांजा और हथियार के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे करीब 2.5 लाख का गांजा और ब्राउन शुगर पुलिस ने जब्त की। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने देवी मंडप रोड नंबर-5 में छापेमारी कर 500 ग्राम गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें रातू रोड के देवी मंडप का निवासी राज कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह और खादगढ़ा मिलन चौक निवासी अनिल कुमार साव है।

वहीं, विधानसभा थाना पुलिस ने 4.100 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल व तीन कारतूस के साथ नया सराय निवासी राजन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी में भी बड़ी मात्रा में गांजा मिला, जिसकी कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।

इधर, डेली मार्केट थाना पुलिस ने 300 ग्राम गांजा के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णापुरी रोड नंबर एक का रहने वाला है। डेली मार्केट थाना पुलिस ने उसे कैलाश बाबू स्ट्रीट में घेराबंदी कर पकड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User