रांची : भाजपा ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया आगामी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा की गई। आगे बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने इसक

Oct 18, 2024 - 12:01
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-18-at-4.18.36-PM.jpeg

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया आगामी झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा की गई। आगे बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। गठबंधन फाइनल होने के बारे में जानकारी देते हिमंता ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य की 10 सीटों पर आजसू पार्टी अपना कैंडिडेट देगी। जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट दी गयी है। आजसू पार्टी सिल्ली, रामगढ़, इचागढ, गोमिया, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी। जदयू जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ तथा लोजपा (आर) चतरा सीट पर लड़ेगी। बाकी सीटों पर भाजपा अपना कैंडिडेट देगी। ऐसा नहीं कि यही सब फाइनल है पर, परिस्थितिजन्य तरीके से बदलाव संभव है। एक- दो सीटों पर आगे अदलाबदली हो सकती है, लेकिन अभी यही फाइनल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी होगी। यह कल भी संभव है। महाराष्ट्र व झारखंड की सूची साथ जारी हो। कहा कि झारखंड की सूची तैयार है.साथ ही बाबूलाल मरांडी ने मौके पर कहा कि एनडीए गठबंधन राज्य की जनता के लिए चुनाव जीतना चाहेगा। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते कहा कि उन्होंने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने अपने पिता की कसम खाई थी। विधानसभा के अंदर कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे। पूरे पांच साल बीत गए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। माताओं- बहनों के साथ इतने अपराध हुए. सुरक्षा तक नहीं दे पाए। आदिवासियों का नाम लेते रहे, लेकिन आज उनकी क्या स्थिति है? रांची के आसपास जमीन दलाल हैं। उन्होंने सेना की जमीन भी नहीं छोड़ी। संथाल परगना को देखें, तो वहां की आबादी 44% से घटकर 26% रह गई है, इसलिए हमें अपनी रोटी, बेटी और मिट्टी को बचाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User