रांची : मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सफ़ाई कर्मियों का किया सम्मान

2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांधी जी के स्मारक पर माल्या अर्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई, तत्पश्चात सफाई कर्मियों को सम्मान स्वरूप छाता एवं कपड़ों का वितरण किया गया। यह कार्य गांधी स्मारक मोराबादी में किया गया। इस कार्यक्रम में हमा

Oct 03, 2024 - 06:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-02-at-9.21.34-PM.jpeg

2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांधी जी के स्मारक पर माल्या अर्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई, तत्पश्चात सफाई कर्मियों को सम्मान स्वरूप छाता एवं कपड़ों का वितरण किया गया। यह कार्य गांधी स्मारक मोराबादी में किया गया।

इस कार्यक्रम में हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजीव विजय वर्गीय पूर्व उप महापौर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, गांधीजी ने स्वच्छ भारत का जो अभियान चलाया है उसे हम जारी रखेंगे, तभी स्वच्छ भारत स्वास्थ्य जीवन संभव है, इस अभियान के लिए उन्होंने समर्पण शाखा की काफ़ी सहराना की ।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से सजाने के लिए रितु पोद्दार जी एवं राधा ड्रॉलिया जी ने बहुत ही अच्छे से इसकी कार्यक्रम की तैयारी की। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, रितु पोद्दार, राधा ड्रॉलिया, पायल जैन, कविता सोमानी, पूजा जैन, कविता जालान उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User