रांची में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 को

रिपोर्ट : मोहन कुमार अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 फरवरी रांची के हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन सभागार में आहूत है। बैठक में महापरिषद के 22 राज्यों से राष्ट्रीय कोर कमिटी के सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, महिला समन्वयक सहित झारखण्ड के 26 जिल

Feb 15, 2025 - 15:55
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-15-at-9.20.15-PM.jpeg

रिपोर्ट : मोहन कुमार

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 फरवरी रांची के हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन सभागार में आहूत है। बैठक में महापरिषद के 22 राज्यों से राष्ट्रीय कोर कमिटी के सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, महिला समन्वयक सहित झारखण्ड के 26 जिलो से राष्ट्रीय समन्वयक प्रतिनिधि सदस्य भाग लेंगे। इस निमित्त शनिवार को रांची के कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

जहां बताया कि भारत को अंग्रेजी दासता से मुक्त कराने हेतु स्वतंत्रता संगाम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को जीवन्त बनाए रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानि परिवार कल्याण महापरिषद की स्थापना दिनांक 14 नवम्बर 2021 को किया गया। बिना किसी राजनैतिक एवं धार्मिक भेदभाव के स्वतंत्रता आन्दोलन के सभी सेनानियों के परिवारों के बहुमुखी कल्याण एवं उत्थान और उनके सम्मान में वृद्धि के निमित्त इस महापरिषद का गठन हुआ। इस संगठन के माध्यम से निम्नलिखित मागों की पूर्ति करने हेतू केन्द्र एवं राज्य सरकार से आग्रह करती रही है, महापरिषद को संवैधानिक दर्जा दिया जाए।

महापरिषद को केन्द्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा फंडिग किया जाये। महापरिषद की नीतिगत निर्णयों का कार्यान्वयन किया जाये। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन परिचय पत्र जारी किया जाय स्वतंत्रता सेनानी के हित में केन्द्र सरकार एवं विभन्न न्यायलयों के द्वारा पारित निर्णयों का कार्यान्वयन किया जाय। उपरोक्त सहित अन्य मांगों की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक रांची में प्रस्ताव पारित किया जायगा।संवाददाता समेलन में महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० प्रहलाद प्रसाद प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव प्रो० कुमार पटेल, राष्ट्रीय समन्वयक हरीराम गुप्ता, आयोजन समिति के संयोजक दिवाकातं झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत, कोर कमिटी सदस्य अरविन्द ठाकुर, एस एन मिश्रा, वन्दना राय, अजय सीतलानी, बहम्रचारी एवं परिनिता झा, पप्पु पटेल आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User