रांची में अजयनाथ शाहदेव का युवा संवाद कार्यक्रम, हटिया विधानसभा के लिए चुनावी अभियान का किया आगाज

हटिया विधानसभा की अच्छाई के लिए परिवर्तन लाना जरुरी : अजयनाथ शाहदेव रिपोर्ट : मोहन कुमार रांची के धुर्वा स्थित स्थानीय बैंकवेट हॉल में पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव का युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड़ों, पंचाय

Oct 16, 2024 - 05:47
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-16-at-7.25.23-AM.jpeg

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के धुर्वा स्थित स्थानीय बैंकवेट हॉल में पूर्व डिप्टी मेयर सह कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव का युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड़ों, पंचायतों और गांव-मोहल्ले से युवा शामिल हुए। वहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयनाथ शाहदेव ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए हटिया विधानसभा के लिए चुनावी अभियान का आगाज किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी युवाओं से क्षेत्र में हो रही समस्याओं और गतिविधियों की बारीकी से जानकारी ली।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा रोड-नाली की समस्या के अलावे हमारी पहली प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात होनी चाहिए। ज़ब तक शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर नहीं होगा तब तक लोग इससे वंचित रहेंगे। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे शिक्षक की जरुरत है। शिक्षा पर हर अमीर-गरीब का समान अधिकार है। अगर जनता मुझे मौका देती है तो हटिया विधानसभा में सभी सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के तर्ज पर विकसित करना लक्ष्य होगा।सरकारी स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ संगीत, खेल जैसे अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे, ताकि यहां रहने वाले गरीब परिवार के बच्चे भी राज्य और देश का नाम रौशन कर सकें। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पंचायत में छात्रों के लिए सुविधायुक्त रीडिंग रूम बनाएंगे, जिसमें छात्र पढ़कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। वहीं अजयनाथ शाहदेव ने लोगों से चुनावी वादे करते हुए कई बड़ी घोषणाएँ की। श्री अजय नाथ ने कहा, खेल के मैदान में खेल होगा। इसकी सुविधा के लिए काम करेंगे। कुडूख भाषा को सेंटर में स्थापित करेंगे। आर्ट एन्ड कल्चर को बढ़ावा देंगे। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना करेंगे। रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। क्षेत्र में सरकारी अस्पताल बनाएंगे। एचईसी और नगड़ी क्षेत्र में सरकारी अस्पताल बनाएंगे।

https://youtu.be/-0fCfprDlZs

वहीं अजयनाथ शाहदेव ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि आप लोग मुझे विधायक के रूप में चुनते है तो सरकारी फंड के साथ-साथ अपने फंड से विकास का कार्य करेंगे। एक भी रुपया कमीशन नहीं लेंगे। हटिया विधानसभा की तस्वीर बदलकर रख देंगे। हम वादे करते कि हर तीन महीने में मीटिंग करेंगे। जनता की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। हटिया विधानसभा की अच्छाई के लिए परिवर्तन लाना होगा इसके लिए युवाओं की सहभागिता जरुरी है। अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि आज युवाओं में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है बेरोजगारी दूर करने के लिए उद्योग धंधे स्थापित कराना भी उनकी प्राथमिकता सूची में है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए अपने स्तर से बस की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। इव टीजिंग से महिलाओं को बचाने के लिए महिला हेल्प लाइन नंबर को सुचारू रूप से चालू किया जाएगा। अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि सीएसआर फंड का सही तरीके से उपयोग होना चाहिए। फंड के सही इस्तेमाल से भी क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। वहीं कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं ने एक सुर में अपने नेता अजयनाथ शाहदेव को भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User