रांची में सभी सुविधाओं से लैस वाईएमसीए रांची क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत

रांची शहर के बीचों बीच वाईएमसीए रांची क्रिकेट एकेडमी रांची के कांटाटोली स्थित वाईएमसीए कैंपस मे शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इंद्रजीत सिंह विशिष्ट अतिथि संजय पांडेय, उपाध्यक्ष झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन और लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद, चोन्हास कुजूर, जनरेल सेक्रेटरी, वाईएमसीए और आशीष

Jun 12, 2025 - 16:24
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-12-at-8.38.19-PM.jpeg

रांची शहर के बीचों बीच वाईएमसीए रांची क्रिकेट एकेडमी रांची के कांटाटोली स्थित वाईएमसीए कैंपस मे शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि इंटरनेशनल इंद्रजीत सिंह विशिष्ट अतिथि संजय पांडेय, उपाध्यक्ष झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन और लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद, चोन्हास कुजूर, जनरेल सेक्रेटरी, वाईएमसीए और आशीष टोप्पो, सचिव वाईएमसीए ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत किया गया। जहां बताया गया कि वाईएमसीए कैंपस में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो किसी भी अच्छे स्तर के खिलाड़ी को अपने प्रतिभा को उभारने के लिए जरूरी है। वहां मौजूद क्रिकेट एकेडमी के निदेशक मो वसीम और मो उज़ैर ने बताया कि बल्लेबाजों को प्रैक्टिस के लिए प्रैक्टिस पिच के साथ हमारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम उनकी तकनीक को निखारने और तकनीक में सुधार करने के लिए तैयार किया गया है। अधिक से अधिक उपलब्धियों के लिए प्रयास कर सकते है। इस कोचिंग मे मुख्य कोच मो वसीम, बीसीसीआई लेवल ए कोच और एनआईएस सर्टिफाइड कोच,जावेद खान, पूर्व स्टेट प्लेयर और मो उज़ैर एनआईएस सर्टिफाइड कोच के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौक़े पर मनोज बागे, सौरभ, संतोष, आफताब आलम, शौकत अली, रणविजय सिंह, इमरान, जावेद, गुड्डू समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User