रांची सिटीजन फोरम की बैठक वार्ड नंबर 20 में हुई संपन्न, लिए गए कई अहम निर्णय

रांची सिटीजन फोरम 10 अप्रैल के बाद सभी 53 वार्ड का दौरा करेगी, लोगों की समस्याओं से होगी रूबरू : दीपेश कुमार निराला रिपोर्ट : मोहन कुमार रांची के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत लालजी हिरजी रोड़ स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में रांची सिटीजन फोरम के वरीय पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्य

Mar 25, 2025 - 07:41
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-25-at-12.53.33-PM.jpeg
  • रांची सिटीजन फोरम 10 अप्रैल के बाद सभी 53 वार्ड का दौरा करेगी, लोगों की समस्याओं से होगी रूबरू : दीपेश कुमार निराला

रिपोर्ट : मोहन कुमार

रांची के वार्ड संख्या 20 अंतर्गत लालजी हिरजी रोड़ स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में रांची सिटीजन फोरम के वरीय पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अब तक फोरम से जुड़े 12,778 सदस्यों की पुष्टि हुई। सचिव रेणुका तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याएं जैसे जलजमाव की समस्या, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटे-फूटे सड़क, कूड़े कचरे का नियमित सफाई न होना, गंदी और भरी हुई नालियां, सड़क जाम, जैसे दर्जनों समस्याएं हैं, जिनसे रांचीवासी प्रतिदिन जूझ रहे हैं। उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने उक्त समस्याओं के समाधान हेतु हल निकालने पर चर्चा की और इसके मद्देनजर वार्ड का दौरा करने का सुझाव दिया। संयुक्त सचिव हरीश नागपाल ने रांची नगर निगम और नगर विकास विभाग के साथ पत्राचार करने की बात कही। संयुक्त सचिव सुशील शर्मा ने लालजी हिरजी रोड की बुरी स्थिति से पदाधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि अपर बाजार के कई गलियों की सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसका मरम्मत करवाया जाना बहुत जरूरी है। उक्त आलोक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने कहा कि रांची सिटीजन फोरम 10 अप्रैल के बाद सभी वार्ड का दौरा करेगी और वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होगी। मृदुला संतोष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User