राजधानी भोपाल में आयोजित किए गए तीन दिवसीय जश्न ए उर्दू

पिछले दिनों राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय जश्न ए उर्दू का आयोजन किया गया था। मप्र उर्दू अकादमी ने इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में जुटे लोगों के लिए "शुक्रिया और आभार" महफिल सजाई। इस दौरान इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मप्र उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने इस महफिल पर कहा

Feb 28, 2024 - 04:28
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-27-at-10.27.36-PM.jpeg

पिछले दिनों राजधानी भोपाल में तीन दिवसीय जश्न ए उर्दू का आयोजन किया गया था। मप्र उर्दू अकादमी ने इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में जुटे लोगों के लिए "शुक्रिया और आभार" महफिल सजाई। इस दौरान इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मप्र उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने इस महफिल पर कहा कि शुक्रिया बहुत छोटा लफ्ज़ है। लेकिन जुबां से इसकी अदायगी सबका मनोबल बढ़ाती है। जश्न ए उर्दू की कामयाबी का असल श्रेय उन सभी लोगों को जाता है। जिन्होंने इसको अंजाम देने के लिए बेलौस खिदमात दी हैं। राज्य जनजातीय संग्राहलय में आयोजित इस कार्यक्रम में शायर, साहित्यकार, पत्रकार आदि सम्मानित किए गए। साहित्यकार इकबाल मसूद की अध्यक्षता में हुए इस सम्मान समारोह में डॉ नुसरत मेहदी ने पत्रकार साकिब खान, दक्षा वैदकर, जावेद माजिद, डॉ नजर मेहमूद, खान अशु, रिजवान शानू, सलमान खान, असद नदवी, थिएटर आर्टिस्ट अदनान खान आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर साजिद प्रेमी, साजिद हसन, डॉ मुबारक शाहीन, आरिफ अली आरिफ, रजा दुर्रानी, शोएब अली खान, शिराज भोपाली, कलीम अख्तर, रिजवान फारूकी, सैयद आबिद हुसैन, रक्षंदा जाहिद आदि भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User