रामनवमी के मौके पर यूएमएफ के द्वारा किया गया ठंडे पानी व शर्बत का इंतजाम

यूनाईटेड मिल्ली फोरम पिछले एक दशक से बेरमो कोयलांचल में सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करता रहा है। इस वर्ष भी फोरम ने कुरपनियाँ शिव मंदिर के सामने रामनवमी के अखाड़े में शामिल हिंदू धर्मावलंबी भाइयों के लिए शरबत, ठंडे पानी और बुंदिया का इंतेजाम किया। मौके पर रिफत अंसारी,महमूद आलम, अबुल कलाम अंसारी

Apr 19, 2024 - 01:14
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-18-at-3.48.30-PM.jpeg

यूनाईटेड मिल्ली फोरम पिछले एक दशक से बेरमो कोयलांचल में सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश करता रहा है। इस वर्ष भी फोरम ने कुरपनियाँ शिव मंदिर के सामने रामनवमी के अखाड़े में शामिल हिंदू धर्मावलंबी भाइयों के लिए शरबत, ठंडे पानी और बुंदिया का इंतेजाम किया। मौके पर रिफत अंसारी,महमूद आलम, अबुल कलाम अंसारी, शहलाल अनीस, मो जलील अंसारी, सैयद जफर इकबाल, मनोज पासवान, शामी अनीस,वकार उर्फ बंटी, गुलाम वारिश, असद, अनस, जुलकर ने श्रद्धालुओं को शरबत पिलाने में अपना योगदान दिया। इस आयोजन में मो बलाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। फोरम के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस ने कहा कि फोरम के साथी बेरमो कोयलांचल में तहजीब की एक इबारत लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर हिन्दू मुस्लिम के नाम पर लोग एक दूसरे से लड़ते हैं, लेकिन बेरमो कोयलांचल खास कर गांधीनगर थाना क्षेत्र में ऐसा कुछ नहीं है। हर पर्व त्योहार हम सभी मिलजुल कर मनाते हैं। कुरपनियाँ पंचायत के मुखिया प्रतिनिघि आनंद सिंह, चैती दुर्गा मंडप अखाड़ा कमिटी के संजय हरी, महावीर स्थान अखाड़ा कमिटी के लाइसेन्सधारी ललन प्रसाद व अखाड़ा की अगुवाई करने वाले विजय कुमार ने फोरम के सदस्यों व पदाधिकारियों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि फोरम हिन्दू मुस्लिम का भेदभाव किए बिना पिछले कई वर्षों से श्रृद्धालुओं के लिए शर्बत पानी की व्यवस्था कर एकता का जो संदेश दिया है वह प्रशंसनीय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User