रामपुर : टला बड़ा हादसा, शरारती तत्वों ने रेलवे लाइन पर रखा टेलीकॉम का पुराना पोल, लोको पायलट ने लगायी इमरजेंसी ब्रेक

बिलासपुर में उत्तराखंड बॉर्डर से सटी कॉलोनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर बीती रात पटरी पर शरारती तत्वों ने टेलीकॉम का पुराना पोल रख दिया।लोको पायलट द्वारा देखे जाने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बम्बे को हटवाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूचना से जीआरपी व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया औ

Sep 20, 2024 - 06:00
Updated: 2 years ago
0 0
fgdsagfhg.jpg

बिलासपुर में उत्तराखंड बॉर्डर से सटी कॉलोनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर बीती रात पटरी पर शरारती तत्वों ने टेलीकॉम का पुराना पोल रख दिया।लोको पायलट द्वारा देखे जाने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बम्बे को हटवाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूचना से जीआरपी व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अधिकारी मौकें पर पहुंचें और गहनता से जांच की।

दरअसल मामला यूपी के रामपुर के बिलासपुर का है। रूद्र-बिलास चौकी क्षेत्र के बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी के पीछे से गुजर रही बिलासपुर रोड रूद्रपुर सिटी स्टेशन के माध्य किमी 43/10-11 रेलवे लाइन पर बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पटरी के बीचोंबीच किसी शरारती तत्वों ने टेलीकॉम का पुराना लोहे का खंभा रख दिया। तभी करीब ग्यारह बजे वहां से गुजर रही गाड़ी संख्या 12091 देहरादून एक्सप्रेस के लोको पायलट की नज़र खंभे पर पड़ी तो,उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और खंभा हटाने के बाद विभागीय अधिकारियों को सूचित किया सूचना मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और खंभे को कब्जे में लेकर रात में ही सर्चिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि मुरादाबाद से जीआरपी कप्तान भी पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के साथ स्थल पर पहुंचें और जायजा लिया।

अधिकारियों का अमला दोबारा स्थल पर पहुंचा और आस-पास लोगों से जानकारी ली।बताया जाता है कि कॉलोनी के पीछे से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर नशेड़ी भांग व्गैरा का नशा करते हैं, इसी वजह से आस-पास के इलाकों में छोटी-मोटी चोरियां भी होती है, ऑफ कैमरा बताया गया कि यह कारनामा उन्ही नशेड़ियों का है, टेलीकॉम का 6-7 मीटर लंबा खंभा होने के कारण पटरी पर रखा गया होगा,ताकि ट्रेन से कट जाए, लेकिन नशेड़ियों की इस करतूत से ट्रेन पलट भी सकती थी?

इसके अलावा मामले को लेकर पुलिस व जीआरपी के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है। मगर जीआरपी ने तीन संदिग्धों को उठाया है और पूछताछ कर रही है। मामले में रेलवे के इंजीनियर ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User