रामलला के दर्शन के लिए बेरमो क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या रवाना

बेरमो : बेरमो क्षेत्र के रामभक्तों का जत्था सोमवार को रामलला का दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह व बेरमो प्रमुख गिरजा देवी आदि ने कहा कि बोकारो जिले के अलग अलग प्रखंड से लगभग डेढ़ हजार श्रद्धालुओं का जत्था आस्था स्पेशल ट्रैन से

Feb 05, 2024 - 09:36
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240205-WA0017.jpg

बेरमो : बेरमो क्षेत्र के रामभक्तों का जत्था सोमवार को रामलला का दर्शन करने अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह व बेरमो प्रमुख गिरजा देवी आदि ने कहा कि बोकारो जिले के अलग अलग प्रखंड से लगभग डेढ़ हजार श्रद्धालुओं का जत्था आस्था स्पेशल ट्रैन से अयोध्या के लिए जा रहे है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने  कई मंदिरो में पूजा अर्चना कर तिलक लगाया एवं प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र एवं विशेष ट्रेन टिकट युक्त बैच का भी वितरण किया गया। मौके पर फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री रमेश स्वर्णकार, टुनटुन तिवारी, मधुसूदन प्रसाद सिंह, धनेश्वर महतो, सुमित सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ सनी आदि सैकडो लोग थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User