रायबरेली : 3 करोड रुपए से अधिक का घोटाला करने वाले गैरजनपदीय दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने नगर पालिका में हुई करोड़ों रुपए की घोटालेबाजी के मामले में वांछित चल रहे, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनको थाने पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जानकारी अन
ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने नगर पालिका में हुई करोड़ों रुपए की घोटालेबाजी के मामले में वांछित चल रहे, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनको थाने पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार बता दे कि शुक्रवार को क्राइम ब्रांच टीम और कोतवाली नगर पुलिस टीम ने करीब साढ़े तीन करोड़ की ठगी का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों में से एक नगर पालिका परिषद में एडहॉक पर कंप्यूटर ऑपेरटर था। कंप्यूटर ऑपेरटर विक्रम शर्मा ने सबसे पहले 2022 में कर्मचारियों के एनपीएस अकॉउंट में गबन किया था। मामला खुला तो एफआईआर हुई और विक्रम को जेल भेज दिया गया था। जेल से ज़मानत के बाद इसने 2023 में और बड़ा कारनामा करते हुए अपने घर से ही प्रधानमंत्री स्वक्षता अभियान का साढ़े तीन करोड़ रुपया सीतापुर और मेरठ के खातों में ट्रांसफर कर दिया। दरअसल इसके पास नगर पालिका परिषद के इओ की डिजिटल सिग्नेचर और आधार कार्ड की कॉपी पहले से ही मौजूद थी। इसने इओ की डिजिटल सिग्नेचर और आधार कार्ड कॉपी को अपडेट कर विभागीय तकनीकि जानकारी का उपयोग करते हुए प्रधानमंत्री स्वक्षता अभियान का साढ़े तीन करोड़ रुपये ट्रांसफर कर लिया। इस पूरे कारनामे में जसवंत शर्मा नाम का व्यक्ति भी इसका सहयोगी था। इस मामले की जानकारी तब हुई जब इस मद का पैसा देखने वाले नगर पालिका के बाबू को अकाउंट से पैसा निकलने का एलर्ट आया। इस जानकारी से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। इओ स्वर्ण सिंह ने इस मामले की एफआईआर कराई थी। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामला क्राइम ब्रांच के सुपुर्द हो गया। क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले विवेचना के दौरान ही नगर पालिका का साढ़े तीन करोड़ रुपया वापस खाते में मांगवाया और इस बीच में ज़मानत पर जेल से छूटे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विक्रम शर्मा पुत्र मुंशीलाल शर्मा निवासी ग्राम पकड़िया हकीम थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर, जसवंत शर्मा पुत्र मुंशीलाल शर्मा निवासी ग्राम पकड़िया हाकीम थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया है की जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)