रायबरेली इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

रायबरेली : चाहे अमीर हो या गरीब हो, हर कोई अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर अच्छी शिक्षा देना चाहता है। लेकिन कभी-कभी कुछ समस्याओं के चलते जिन गरीब परिवारों के बच्चे अच्छे स्कूल में दाखिला नहीं पाते हैं। उन बच्चों समेत यहाँ ग्रामीण बच्चों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से वर्षो से संचालित इंग्लिश मीडियम

Apr 03, 2024 - 16:33
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-03-at-8.07.32-PM.jpeg

रायबरेली : चाहे अमीर हो या गरीब हो, हर कोई अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर अच्छी शिक्षा देना चाहता है। लेकिन कभी-कभी कुछ समस्याओं के चलते जिन गरीब परिवारों के बच्चे अच्छे स्कूल में दाखिला नहीं पाते हैं। उन बच्चों समेत यहाँ ग्रामीण बच्चों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से वर्षो से संचालित इंग्लिश मीडियम विद्यालय में हर वर्ष की बात इस वर्ष भी धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। यहाँ सदर तहसील के ब्लाक राही के कासिम पुर बघेल में सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित रायबरेली इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रबंधक रामनरेश मौर्य ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान प्रधानाचार्य वीरेंद्र मौर्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम में कई विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे और आये हुए सभी अभिभावक बंधुओं का विद्यालय परिवार हृदय से धन्यवाद करता है। जिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है उन बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User