रायबरेली : ओवरटेक ने ले ली दो मासूमों की जान

मालिन का पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने बस को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक मे बलेनो कार घुस गई। कार मे कुल 6 लोग सवार थे। 6 लोगो मे से एक बच्ची की मोके पर ही मौत हो गईं। जबकि एक बच्ची ने जिला अस्पताल को ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाकि चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल

Nov 24, 2024 - 12:55
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-24-at-6.20.23-PM.jpeg

मालिन का पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के सामने बस को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक मे बलेनो कार घुस गई। कार मे कुल 6 लोग सवार थे। 6 लोगो मे से एक बच्ची की मोके पर ही मौत हो गईं। जबकि एक बच्ची ने जिला अस्पताल को ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाकि चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों शवो को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अमेठी जनपद के कटियावा गांव के रहने वाले रण बहादुर सिंह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ मोहनलालगंज गए हुए थे और बारात विदा होने के बाद वापस बलेनो कार DL5CW2611 से अपने घर अमेठी जा रहे थे। रायबरेली के मलिन पुरवा पेट्रोल पंप के पास बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही ट्रक UP35T3194 मे बलेनो कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बलेनो कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 6 लोगों में से प्रतापगढ़ जिला थाना सांगीपुर की रहने वाली साक्षी पिता अनुज सिंह उम्र 13 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। कुल 5 लोग घायल हो गए। वही घायलों मे से अमेठी जिले के थाना मुंशीगंज की रहने वाली काव्य पिता भारत सिंह उम्र 15 वर्ष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया बाकी चारों घ्यालो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दो युवतियों में काव्या सिंह और सांक्षी सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इलाज जारी है चार घायलों में एक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। घायलों में धान्या सिंह, हरिहर सिंह, अनुज सिंह, किशन सिंह है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User