रायबरेली : खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट वंश बहादुर सिंह आज दिनांक 10-10 2024 को ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ रायबरेली में ग्राम प्रधान/ स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापको का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव जी उपस्थित रहे

Oct 10, 2024 - 16:05
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-10-at-9.27.37-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट वंश बहादुर सिंह

आज दिनांक 10-10 2024 को ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ रायबरेली में ग्राम प्रधान/ स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापको का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव जी उपस्थित रहे, जो खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ के साथ सरस्वती दीप प्रज्वलन के द्वारा सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड विकास अधिकारी महोदय के द्वारा विद्यालय के विभिन्न समस्याओं व कायाकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई व सहयोग के लिए भी अस्वस्त किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक जी द्वारा की गई साथ ही साथ ही डीबीटी कार्यकाल बालिका शिक्षा निपुण भारत आउट ऑफ स्कूल अन्य महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं को ग्राम प्रधान महोदय व विभाग को के सहयोग व जागरूकता से समय बेहतर बनाने व पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में विकास क्षेत्र डलमऊ के समस्त प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, बढ़-चढ़कर ग्राम प्रधान एवं अध्यक्ष सभासद गणों ने प्रतिभा किया उक्त कार्यशाला में निर्धारित बिंदुओं पर बृहद चर्चा की गई। जिसमें डीबीटी, कायाकल्प, निपुण भारत, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल व अन्य प्रमुख विभागीय योजनाएं शामिल की गई। विकास क्षेत्र में प्रधानाध्यापकों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर बृजेश वाजपेई प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय उमरामऊ, शीतला प्रसाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पखरौली एवं श्रीमती पूजा रानी प्रधानाध्यापक कन्या विद्यालय जगतपर बरदरा, सत्येश जी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कटघर को विद्यालय में की गई कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रभूषणगंज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकेटगंज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को रोचक बनाया गया । कार्यशाला में विकास क्षेत्र डलमऊ के समस्त ए आरपी, समस्त संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्री ब्लॉक संसाधन केंद्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User