रायबरेली : गोठांव गांव में हनुमान मंदिर से एक दर्जन घंटा चोरी

क्रॉसर….अज्ञात चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, दो संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की जांच शुरू भदोखर थाना क्षेत्र के इकछनियां हवाई अड्डे के निकट गोठांव गांव में हनुमान मंदिर में बीती शनिवार/रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घात लगाकर लगभग एक दर्जन घंटा चुरा ले गए हैं। घर के लोग मंदिर के पास में सो रहे थे ल

Apr 21, 2025 - 02:20
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-13.jpg
  • क्रॉसर….अज्ञात चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, दो संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की जांच शुरू

भदोखर थाना क्षेत्र के इकछनियां हवाई अड्डे के निकट गोठांव गांव में हनुमान मंदिर में बीती शनिवार/रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घात लगाकर लगभग एक दर्जन घंटा चुरा ले गए हैं। घर के लोग मंदिर के पास में सो रहे थे लेकिन चोरी की भनक तक नहीं लगी। मंदिर के प्रबंधक इंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि श्री हनुमान जी का मंदिर 7 वर्ष पूर्व बनवाया गया था, जिसमें गांव सहित आस पास के श्रद्धालु व भक्तगण पूजा-पाठ करते हैं। रविवार को सुबह जब वे मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो देखा मंदिर से सभी घंटा गायब थे। जिसका कुल वजन लगभग 25 किलो है। चोरी की घटना के बारे में 112 डायल पुलिस को सूचना दे दी गई है।

सदर तहसील राजस्व विभाग से क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र सिंह जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही भदोखर थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद तिवारी मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी ने मंदिर के प्रबंधक और उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही। हालांकि इंस्पेक्टर दयानंद तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए दो सदिग्धों को हिरासत में लिया है उनसे गहनता पूर्वक पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User