रायबरेली : चूल्हे में खाना बना रही महिला के ऊपर गिरी कच्ची दीवार

शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव में चूल्हे में खाना बना रही महिला के ऊपर कच्ची दीवाल भर भरा कर गिर गई। इससे वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई । मलवे से निकल कर परिजन उसे सी एच सी ले गए। जहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां प्राइवेट नर्सिंग हो

Sep 21, 2024 - 16:07
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-21-at-8.51.56-PM.jpeg

शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव में चूल्हे में खाना बना रही महिला के ऊपर कच्ची दीवाल भर भरा कर गिर गई। इससे वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई । मलवे से निकल कर परिजन उसे सी एच सी ले गए। जहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला को भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के सरेनी गांव की रहने वाली उषा शुक्ला उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी पुत्तन शुक्ला आज सुबह गरीब नौ बजे घर में चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी कच्ची दीवार भर भरा कर उनके ऊपर गिर गई इससे वह मलबे में दब गई । पास में बैठे उनके बेटे शिवम शुक्ला ने शोर मचाया, तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फावड़ा से मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला, इसके बाद परिजन उनको सी एच सी ले गए। जहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है । गांव के भोले सिंह ने बताया कि रायबरेली के प्राइवेट नर्सिंग होम में घायल महिला को भर्ती कराया गया है । गनीमत रही की मिट्टी गिरने से चूल्हा बुझ गया था वरना बड़ी घटना हो सकती थी । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User