रायबरेली : जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी की अध्यक्षता में "जिला सैनिक बन्धु" की बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों का जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, रायबरेली कैप्टन (नौ सेना) अतुल्य दयाल (अ०प्रा०), द्वारा स्वागत किया गया तथा ज

Oct 10, 2024 - 06:51
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-09-at-10.32.26-PM.jpeg

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी की अध्यक्षता में "जिला सैनिक बन्धु" की बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों का जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, रायबरेली कैप्टन (नौ सेना) अतुल्य दयाल (अ०प्रा०), द्वारा स्वागत किया गया तथा जनपद व शासन स्तर पर पूर्व सैनिकों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। बैठक में सैनिक बन्धु सदस्य कैप्टन आर०बी० सिंह, द्वारा विद्युत लाइन पोल पर लगे खुले तारों को बदलकर प्लास्टिक कोटेड तार लगाये जाने सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक, सेवायोजन अधिकारी, प्रतिनिधि महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, प्रतिनिधि मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रतिनिधि वरिष्ठ कोषाधिकारी व सैनिक बन्धु समिति के सदस्य एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User