रायबरेली : दो डंफरो की आपस में जोरदार भिड़ंत, 4 घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है यहां तेज रफ्तार दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए, दो गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 26 सितंबर दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज फतेहपुर म

Sep 26, 2024 - 10:17
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-26-at-3.08.02-PM.jpeg

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है यहां तेज रफ्तार दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए, दो गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 26 सितंबर दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज फतेहपुर मार्ग पर अटौरा पुलिस चौकी के समीप ओवरलोड दो डंपरों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए दो घायलों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए लाया गया है। दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। क्या दोनों गाड़ियों के ड्राइवर व कंडक्टर घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची अटौरा चौकी की पुलिस ने डंफर में फंसे चारों घायलों को कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह से बाहर निकाल लिया। अटौरा पुलिस चौकी के इंचार्ज चमन सिंह भदोरिया ने बताया कि ट्रक में फंसे हुए चारों घायलों को किसी तरह से बाहर निकल गया है। जिसमें से दो घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं दो घायलों को हालत गंभीर होने पर रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए लाया गया है। यहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User