रायबरेली : नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पर लगी मुहर

डलमऊ : नगर पंचायत डलमऊ में आयोजित बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर विभिन्न तैयारियो पर भी चर्चा की गई विकास कार्य को लेकर सभासदों के अनुमोदन पर कई प्रस्ताव पारित किए गए। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोज

Sep 18, 2024 - 02:53
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-17-at-7.58.50-PM.jpeg

डलमऊ : नगर पंचायत डलमऊ में आयोजित बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर विभिन्न तैयारियो पर भी चर्चा की गई विकास कार्य को लेकर सभासदों के अनुमोदन पर कई प्रस्ताव पारित किए गए। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्य गण मौजूद रहे बैठक में आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर चर्चा की गई। डलमऊ फतेहपुर मार्ग पर स्थित गंगा पुल में लगे विद्युत पोलों पर लाइटों को ठीक कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया। मेला के दौरान श्मशान घाट पर बल्ली के द्वारा लगाए गए वॉच टावर को पक्का बनाए जाने की मांग की गई। सभासद सोनम यादव ने कृष्णा नगर में इंटरलॉकिंग कराए जाने का प्रस्ताव रखा सभासद रेशमा बानो ने नगर क्षेत्र में बने सामुदायिक शौचालय में नियमित साफ-सफाई किए जाने की बात रखी मकनपुर तिराहा पर रेड क्रॉस पुलिया का निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग से पत्राचार किए जाने पर भी चर्चा की गई पेयजल व्यवस्था इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण को लेकर कई प्रस्ताव रखे गए। जिस पर अध्यक्ष ने सभी प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए लगभग एक करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर सभासद विनीत जायसवाल, विनोद निषाद, रेशमा बानो, शकील अहमद, सुनीता जायसवाल एवं लिपिक सोहराब अली व सतीश जायसवाल उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User