रायबरेली : परिजनों के खाने में बेटी मिला देती है नींद की गोली, फिर प्रेमी के साथ मनाती है रंगरेलिया

ऊंचाहार : अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए एक किशोरी अपने परिजनों के जीवन के साथ खेलवाड़ कर रही है। पिता का आरोप है कि वह परिवार के खाने में नींद की गोली मिला देती है, फिर रात ने अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती है। पिता ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव

Sep 28, 2024 - 02:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-28-at-7.45.43-AM.jpeg

ऊंचाहार : अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए एक किशोरी अपने परिजनों के जीवन के साथ खेलवाड़ कर रही है। पिता का आरोप है कि वह परिवार के खाने में नींद की गोली मिला देती है, फिर रात ने अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती है। पिता ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहा गांव की एक किशोरी पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। युवक कुछ दिन पूर्व किशोरी को लेकर भाग गया था। कई दिन बाद परिजन तलाश करके दोनो को लाए और गांव की पंचायत में दोनो को समझा बुझाकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया। किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री अभी भी अपने प्रेमी युवक से मिलने के लिए साजिश रचती है। पिता ने अपनी पुत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पिता का कहना है कि उसकी पुत्री रात में खाना में नींद की गोली मिला देती है। जिससे पूरा परिवार खाना खाने के बाद अचेत होकर गहरी नींद में सो जाता है। उसके बाद अपने प्रेमी को घर में बुलाती है और जहां परिवार सो रहा होता है वहीं पर वह अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User