रायबरेली : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन, पुनरीक्षण, एसईंआर और कथित वोट चोरी के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा काटा इसके

Aug 12, 2025 - 04:00
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-11-at-9.29.01-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन, पुनरीक्षण, एसईंआर और कथित वोट चोरी के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा काटा इसके बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। सभी सांसदों को संसद मार्ग से पुलिस थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस के विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए।

पुलिस हिरासत में लिए जाने पर लोकसभा सांसदों ने मोदी सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया। इसी को लेकर सोमवार को 11 समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में किया गया था। प्रदर्शन सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। सपाईयों ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मोदी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए।

जिला अध्यक्ष का बयान

जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से साफ है कि मोदी सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि अखिलेश यादव को तुरंत रिहा किया जाए। "प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की निंदा की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User