रायबरेली : प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर किया पोस्ट

रायबरेली में फर्जी लूटकांड को लेकर किया पोस्टयूपी की कानून व्यवस्था खिलवाड़ बनी : प्रियंका गांधीयूपी में निर्दोष को प्रताड़ना,अपराधी को अभयदान : प्रियंकाअपराधी को अभयदान यूपी में प्रशासन का है मूलमंत्र : प्रियंकायूपी पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था खिलवाड़ बन चुकी है। रायबरेली में एक जनसुविधा केंद्र सं

Sep 09, 2024 - 05:55
Updated: 2 years ago
0 0
PRIYANKA-gandhi.jpg

रायबरेली में एक जनसुविधा केंद्र संचालक रवि चौरसिया के साथ आठ लाख की लूट हो गई। उनका रुपयों से भरा बैग बदमाश छीनकर भाग गए। रास्ते में किसी कारण से बदमाश बैग को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। वह बैग दीपू नाम के व्यापारी को मिला। दीपू कुछ लोगों को साथ लेकर बैग थाने में जमा कराने गए तो पुलिस ने उन्हें ही जेल भेज दिया।

इस बात पर व्यापारी विरोध में उतर आए। विरोध को देखते हुए दूसरे थाने को जांच सौंपी गई। जांच में पाया गया कि दीपू ने अच्छे नागरिक का फर्ज अदा किया लेकिन पुलिस ने उन्हें ही आरोपी बना दिया। इस आधार पर कोर्ट ने दीपू को जमानत दे दी।

निर्दोष को प्रताड़ना और अपराधी को अभयदान- यूपी में प्रशासन का यही मूलमंत्र बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User