रायबरेली : बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीना, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह रायबरेली के लालगंज कस्बे में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास चिक मंडी रोड पर करीब 7:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और

Apr 28, 2025 - 06:40
Updated: 1 year ago
0 0
dssd.jpg

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली के लालगंज कस्बे में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास चिक मंडी रोड पर करीब 7:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके। जानकारी के अनुसार, मैदेमऊ गांव निवासी अमर बहादुर सिंह का बेटा हनी का तिलकोत्सव बेहटा चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पुरोहित के कहने पर अमर बहादुर सिंह कपूर लेने के लिए गेस्ट हाउस से बाहर निकले। जैसे ही वह पास की दुकान की ओर बढ़े, पीछे से तेजी से आई एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और भाग निकले। बैग में नकदी और अन्य कीमती सामान होने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जमा हो गए। लालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही, आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User