रायबरेली : मऊ गांव में एक मजदूर की कारखाने के अंदर हुई मौत

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधवा मऊ गांव में एक मजदूर की कारखाने के अंदर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति आटा पीसने वाले कारखाने में मजदूरी किया करता था। कारखाने के मालिक ने मजदूर की चोरी के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। जानकारी के मुताबिक चक्की मालिक खेतार लाल बताया कि उसके यहां

Dec 29, 2024 - 15:28
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-29-at-6.58.05-PM.jpeg

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधवा मऊ गांव में एक मजदूर की कारखाने के अंदर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति आटा पीसने वाले कारखाने में मजदूरी किया करता था।

कारखाने के मालिक ने मजदूर की चोरी के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। जानकारी के मुताबिक चक्की मालिक खेतार लाल बताया कि उसके यहां पर कृष्ण पुत्र स्वर्गीय गुरु प्रसाद (62 ) निवासी लोधन का पुरवा थाना महराजगंज उसके कारखाने पर मजदूरी किया करता था। शाम 7:00 बजे वह अपने घर चला गया। किशन आटा चक्की पर काम करता रहा सूचना मिली कि शाम 8:00 बजे वह आटा चक्की पर घायल अवस्था में मिला, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कारखाने के मालिक ने बताया कि मजदूर की मौत कुछ अज्ञात लोगों द्वारा की गई है। क्योंकि बगल में दुकान के अंदर ताला तोड़ा गया है और सामान भी चोरी हुआ है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच करने लगी।

इस मामले में महाराजगंज थाना क्षेत्राधिकारी यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया लोधवा मऊ में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में मृतक के पुत्र रामू की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृत्यु का सही कारण जानने हेतु मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साक्षय जुटाए जा रहे हैं शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User