रायबरेली : मिशन शक्ति अभियान के तहत नामित जिलाधिकारी विशालाक्षी ने सुनी लोगों की समस्या

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व आत्मविश्वास को जागरूक एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उददेश्य से जिलाधिकारी ने खेरवा नसीराबाद रायबरेली निवासी एसडी पाण्डेय मेमोेरियल इण

Oct 08, 2024 - 14:08
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-08-at-7.19.11-PM.jpeg

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व आत्मविश्वास को जागरूक एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उददेश्य से जिलाधिकारी ने खेरवा नसीराबाद रायबरेली निवासी एसडी पाण्डेय मेमोेरियल इण्टर कालेज की इंटरमीडिएट टापर मेधावी छात्रा व बीएससी में अध्ययनरत विशालाक्षी को एक दिन के लिए नामित जिलाधिकारी बनाया गया। विभागीय अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतीकात्मक रूप व कार्यालयाध्यक्ष के रूप में 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई के दौरान आये हुए फरियादियों के शिकायत पत्र आवास, भूमि विवाद, पुलिस विभाग, व्यापार आदि से जुडी समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व पुलिस थानों को फोन के माध्यम से शिकायतों को त्वरित निस्तारित हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान व कार्यक्रम के तहत बालिकाओं व महिलाओं के अन्दर आत्मविश्वास व विश्वास बढ़ाने व भविष्य में लोगों की समस्याओं को समझने के लिए जनपद में विशालाक्षी को एक दिन का नामित जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति, नारी सुरक्षा ,नारी स्वाबलंबन से सम्बन्धित विविध जागरूकता आयोजन व कार्यक्रम चलाये जा रहे है। अभियान चलाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, लैंगिक समानता एवं महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है।

नामित जिलाधिकारी विशालाक्षी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन का नामित जिलाधिकारी बनकर बहुत अच्छा लगा। मैं भविष्य में लगन व मेहन से पढ़ाई कर आईएएस बना चाहूँगी। जिससे में देश व समाज के लोगों की सेवा कर सकू।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User