रायबरेली में जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह रायबरेली के जीआईसी छात्रावास के पीछे खेल मैदान में स्व. कुंवर गुरु प्रसाद पाठक स्मृति जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। आयोजक आशीष पाठक ने बताया कि चार टीमों- रवि टाइगर, डिफेंडर 11, अनय किंग्स, और अगम सिक्सर के बीच शॉर्ट बाउंड्री लीग मैच खेले गए। प्रत्येक ट

May 06, 2025 - 06:21
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-05-at-10.07.18-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली के जीआईसी छात्रावास के पीछे खेल मैदान में स्व. कुंवर गुरु प्रसाद पाठक स्मृति जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। आयोजक आशीष पाठक ने बताया कि चार टीमों- रवि टाइगर, डिफेंडर 11, अनय किंग्स, और अगम सिक्सर के बीच शॉर्ट बाउंड्री लीग मैच खेले गए। प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी शामिल थे। पहले मैच में डिफेंडर 11 ने अनय किंग्स को, दूसरे में रवि टाइगर ने अगम सिक्सर को तीसरे में रवि टाइगर ने डिफेंडर 11 को, और चौथे में अगम सिक्सर ने अनय किंग्स को हराया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी आर.सी. त्रिवेदी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। डॉ. निवेदिता पाठक ने बताया कि खेल शारीरिक फिटनेस, संज्ञानात्मक क्षमता, आत्म-सम्मान, और सामाजिक कौशल को बढ़ाते हैं, जो बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करते हैं। डॉ. अखिलेश मिश्रा ने कहा कि खेल स्वस्थ आदतें, अनुशासन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, और भावनात्मक लचीलापन विकसित करते हैं। यह गतिविधियां तनाव और चिंता को कम करने में भी सहायक हैं।

विशिष्ट अतिथि संतोष पांडे ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर खेलों में समय बिताने की सलाह दी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो। राकेश गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों को टीमवर्क, सहयोग, और तनाव प्रबंधन सिखाते हैं। आयोजक आशीष पाठक की ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए सराहना की गई। कार्यक्रम में अखिलेश द्विवेदी, कृपाल पाठक, प्रदीप शर्मा, त्रिलोकी पाठक, आकाश कसौधन, अंकित सिंह, शुभम त्रिवेदी, रामू शर्मा, विशाल तिवारी सहित सैकड़ों लोग थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User