रायबरेली : विकसित एवं सशक्त राष्ट्र का आधार हर घर पोषण वाटिका : डॉ दीपाली चौहान

रिपोर्ट : शशांक सिंह विकास खण्ड डीह के ग्राम दिलावलपुर में महिलाओं एवं किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र रायबरेली सेकंड की डॉक्टर दीपाली चौहान (ग्रह वैज्ञानिक) द्वारा पोषण वाटिका के प्रेरणा मॉडल को विकसित करने व पोषण वाटिका के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। डॉ दीपाली चौहान ने ब

Aug 26, 2024 - 13:22
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-25-at-6.15.02-PM.jpeg

रिपोर्ट : शशांक सिंह

विकास खण्ड डीह के ग्राम दिलावलपुर में महिलाओं एवं किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र रायबरेली सेकंड की डॉक्टर दीपाली चौहान (ग्रह वैज्ञानिक) द्वारा पोषण वाटिका के प्रेरणा मॉडल को विकसित करने व पोषण वाटिका के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। डॉ दीपाली चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से पोषण वाटिका के महत्व को समझने के साथ-साथ जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना भी था। पोषण वाटिका ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य स्तर में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ उनकी पारिवारिक आय वृद्धि का भी साधन बन सकती है।

प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर चौहान द्वारा पोषण वाटिका के माध्यम से किसानों एवं महिलाओं को कीटनाशक दावओ एवं रासायनिक खादो के द्वारा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों को भी समझाया गया। प्रशिक्षण के उपरांत ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों को पोषण वाटिका हेतु सब्जियों के बीच का वितरण भी किया गया, कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं एवं 20 किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान महिला कृषकों ने डॉक्टर दीपाली चौहान से पोषण वाटिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे एवं अपना अनुभव भी साझा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User