रायबरेली : शिवम सिंह ने रायबरेली का किया नाम रोशन

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह रायबरेली के शिवम सिंह ने 78वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवम की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। शिवम ने रायबरेली से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की, फिर लखनऊ के एक निजी कॉलेज से बीटेक

Apr 22, 2025 - 16:10
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-15.jpg

ब्यूरो रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली के शिवम सिंह ने 78वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवम की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। शिवम ने रायबरेली से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की, फिर लखनऊ के एक निजी कॉलेज से बीटेक किया। इसके बाद 2019 में आईआईटी से एमटेक करने के बाद उन्होंने 2021 में यूपीपीएससी परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल कर एसडीएम का पद प्राप्त किया। लेकिन शिवम का सपना आईएएस बनने का था। एसडीएम के रूप में कार्यरत रहते हुए उन्होंने यूपीएससी 2023 की परीक्षा दी, जिसमें 878वीं रैंक मिली, जो उनके आईएएस बनने के सपने को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। हार न मानते हुए शिवम ने एक बार फिर कड़ी मेहनत की और यूपीएससी 2024 में 78वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को साकार कर लिया।

शिवम दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यरत हैं, जबकि पिता रामनरेश सिंह विकास भवन के बाहर टीन की गुमटी में स्टेशनरी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वर्तमान में शिवम आंध्र प्रदेश में प्रशिक्षण ले रहे हैं, इसलिए उनसे बात नहीं हो सकी, लेकिन उनके पिता रामनरेश सिंह ने जी मीडिया से खास बातचीत में बेटे की सफलता पर गर्व जताया। शिवम की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायबरेली को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User