रायबरेली : साइकिल सवार की अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत

मऊ चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक साइकिल सवार की अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक साइकिल सवार की अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के घटोरवा निवासी राजेंद्र तिवारी द्वारिका प्रसाद के पुत

Jun 28, 2025 - 04:55
Updated: 1 year ago
0 0
638542478825525265.jpg

मऊ चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक साइकिल सवार की अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई

चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक साइकिल सवार की अज्ञात गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के घटोरवा निवासी राजेंद्र तिवारी द्वारिका प्रसाद के पुत्र रूप में हुई है। वही बाइक सवार की पहचान शिव पुत्र भवानी प्रसाद निवासी कैडॉवा के रूप में हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज भेजो वहीं मृतक को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के समय एक तेज रफ्तार अज्ञात ने साइकिल सवार राजेंद्र तिवारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार राजेंद्र (उम्र43)की मौके पर ही मौत हो गई। व हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User