रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ : रायबरेली और अमेठी सीट के लिए लगातार चल रही अटकलें और संसय अब खत्म हो गया है। लगातार चल रहे कयासों के दौर में आखिरकार पांचवें चरण के लिए 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जहां रायबरेली लोकसभा सीट से इस बार अपनी मां

May 03, 2024 - 03:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-03-at-9.16.38-AM.jpeg

लखनऊ : रायबरेली और अमेठी सीट के लिए लगातार चल रही अटकलें और संसय अब खत्म हो गया है। लगातार चल रहे कयासों के दौर में आखिरकार पांचवें चरण के लिए 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जहां रायबरेली लोकसभा सीट से इस बार अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे, तो वही अमेठी लोकसभा सीट से सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा इस बार चुनाव लड़ेंगे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में जहां इन दो सीटों पर प्रत्याशी न उतारे जाने से यह दोनों सीटे काफी दिनों तक चर्चा में बनी रही। राहुल गांधी इस बार अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे वही गांधी के वफादार और प्रतिनिधि रहे किशोरी लाल शर्मा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने चुनाव लड़ेंगे रायबरेली में यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान के सामने राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे कभी दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस परिवार का हिस्सा थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में चले गए थे। इन दोनों प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर भी दी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली और किशोरी लाल कॉमेडी से उम्मीदवार घोषित किया है। 2019 में सांसद सोनिया गांधी के सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़े थे। जिनको हार का मुंह देखना पड़ा था वहीं सोनिया गांधी भारी मतों से जीतकर संसद पहुंची थी।

लेकिन यूपी सरकार ने भाजपा के प्रति संघर्ष सुशील देखकर इनको उद्यान मंत्री बनाया है, फिर से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह पर दांव खेला है और रायबरेली से दोबारा प्रत्याशी बनाया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से फुरसतगंज होते हुए रायबरेली पहुंचेंगे यहां भुयेमऊ गेस्ट हाउस में 11:00 बजे पहुंचेंगे। और नामांकन 12:15 पर कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा। वहीं दिनेश प्रताप सिंह द्वारा नामांकन लगभग 10:30 बजे सुपर मार्केट से रैली निकालते हुए किया जाएगा। नामांकन के बाद फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पहुंच कर राहुल गांधी महाराष्ट्र के पुणे जाएंगे और प्रियंका गांधी फतेहपुर के लिए आगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User