राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज पुरानी विधानसभा, मिंटो हाल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजल

Jan 30, 2024 - 10:01
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-30-at-10.31.30-PM.jpeg

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज पुरानी विधानसभा, मिंटो हाल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पटवारी ने राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग का चलने का अनुसरण करने के लिए कांग्रेसजनों से आग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर मुल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता दीपचंद यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू ने हमें देश की गुलामी से आजाद कराया। सत्याग्रह आंदोलन से पूरे देश में आजादी का आगाज हुआ और कई नेताओं ने अपने जीवन को न्यौछावर किया। आज हम सभी को बापू द्वारा दिलायी इस आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में देश में जो परिस्थितियां बनी हुई हैं, उससे देश पिछड़ता जा रहा है। हमारे नेताओं ने देश के लिए जो साधन और सुविधाएं दी उनको आज छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। हमें देश के बदतर हालातों को सुधारने के लिए बापू की तरह ही सत्याग्रह की आवश्यकता है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। हमें उनके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कांग्रेस नेत्री प्रज्ञा फिलिप्स ने कांग्रेसजनों को संकल्प दियाया कि हम कांग्रेस के सिपाही सत्य, अहिंसा, स्वराज, सर्वोदय एवं सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण कर मानव कल्याण व सभी वर्गों, जातियों, धर्मों के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, अधिकार, न्याय व सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। प्रेम, शांति, सद्भाव की भावना के साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अग्रणी रहेंगे। इस अवसर पर उक्त दोनों कार्यक्रमों के दौरान वरिष्ठ नेता कैलाश मिश्रा, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, जे.पी. धनोपिया, भूपेन्द्र गुप्ता, श्रीमती विभा पटेल, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, जिला शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, रवि सक्सेना, राजकुमार सिंह, पुनीत टंडन, श्रीमती संतोष कंसाना, निहाल अहमद, प्रतिभा विक्टर, ए.बी. खान, विजय सिरवैया, प्रकाश चौकसे, अनीस खान गुड्डू, राजलक्ष्मी नायक, सै. मुजफ्फर अली, सुबोध जैन, बद्री यादव, के के सक्सेना, मुईन उद्दीन सिद्दीकी, महेश दुबे, बद्रीलाल साहू, मुकेश बंसल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User