राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण

रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह दिनांक 23 11 24 को ब्लॉक डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक के नेतृत्व में ब्लॉक में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता से चयनित 100 मेधावी बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वानस्पतिक उद्यान का भ्रमण कराया गया। जिसका उद्देश्य खंड शिक्षा अधिकारी

Nov 24, 2024 - 14:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-24-at-2.02.44-PM.jpeg

रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

दिनांक 23 11 24 को ब्लॉक डलमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक के नेतृत्व में ब्लॉक में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता से चयनित 100 मेधावी बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वानस्पतिक उद्यान का भ्रमण कराया गया। जिसका उद्देश्य खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विज्ञान के नवीन आयामों को समझने व विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों व वनस्पतियों का अध्ययन, अनुसंधान, जागरूता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बताया गया। जिसमें श्रीमती सिद्धि बाजपेई सहायक अध्यापिका व ARP मोहम्मद इरफान द्वारा बच्चों को गाइड भी किया गया, साथ ही बच्चों ने उद्यान में खेलकूद झूलों व पार्क का भी आनंद उठाया। इस मौके पर बच्चों के साथ उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सियाराम सोनकर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, ए आरपी श्रीमती मधु सिंह रश्मि, आकांक्षा, दुर्गेश मिश्रा आदि शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा छात्रों को शैक्षिक भ्रमण में सहयोग किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User