राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कमेटी की हुई बैठक

धनबाद बैंक मोड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनान मलिक ने की राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कमेटी की बैठक धनबाद बैंक मोड़ होटल ब्लैकरॉक के सभागार में झारखंड के पूर्व मंत्री यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनान मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री ए के झा के द

Apr 30, 2024 - 11:48
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240430-WA0020.jpg

धनबाद बैंक मोड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनान मलिक ने की

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कमेटी की बैठक धनबाद बैंक मोड़ होटल ब्लैकरॉक के सभागार में झारखंड के पूर्व मंत्री यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनान मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री ए के झा के द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र बाबू के प्रति यह जीत बड़ी और सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित यूनियन के लोगों ने बढ़-चढ़कर चुनाव में अपने हिस्सेदारी निभाने को लेकर संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक ने कहा क्षेत्र के निरंतर विकास एवं लोगों में अमन चैन शांति कायम रहे इसका प्रयास अनुपमा सिंह के द्वारा किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के लोगों ने धनबाद के विकास में अपने मुख्य भूमिका का निर्वाह करेंगे। सभी लोगों के सहयोग से धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की जीत राज्य सरकार के प्रति अपना विश्वास को मजबूती प्रदान करेगा। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के विधायक व केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल अनूप सिंह मनान मलिक ए के झा बृजेंद्र प्रसाद सिंह संतोष महतो मिथिलेश सिंह रामप्रीत यादव सी पी सतन धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष सिंह सी सी एल अजय कुमार सिंह वेदव्यास चौबे आशीष चक्रवर्ती शिवनंदन चौहान बलराम सिंह सहित सीसीएल बीसीसीएल सीएमपीडीआई इ सी एल से यूनियन के सैकड़ो लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User