राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 04.05.25 को निर्धारित National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG- 2025 परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं से मीडिया बंधुओं को अवगत कराने के उद्देश्य से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

● गिरिडीह जिले में कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र गिरिडीह जिला मुख्यालय में है, जहां अपराह्न 02 से 05 बजे तक परीक्षा संचालित होगी ● जिले में कुल 1309 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है ● राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NT

May 03, 2025 - 15:52
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-03-at-8.18.53-PM.jpeg

गिरिडीह जिले में कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र गिरिडीह जिला मुख्यालय में है, जहां अपराह्न 02 से 05 बजे तक परीक्षा संचालित होगी

जिले में कुल 1309 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है

● राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA नई दिल्ली की टीम द्वारा परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने की व्यवस्था

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति यंत्र का अधिष्ठापन

● परीक्षा केंद्रों पर पेयजल एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था

एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम रहेगी सक्रिय

गिरिडीह : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 04.05.25 को निर्धारित National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG- 2025 परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं से मीडिया बंधुओं को अवगत कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला उपायुक्त ने बताया कि National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG- 2025 परीक्षा के लिए गिरिडीह जिले में कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र गिरिडीह जिला मुख्यालय में है, जहां अपराह्न 02 से 05 बजे तक परीक्षा संचालित होगी। 1. डिस्ट्रिक्ट सीएम एस.ओ.ई पचंबा, गिरिडीह, 2. सर जे.सी बोस सीएम एस.ओ.ई गर्ल्स, गिरिडीह तथा 3. गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय, गिरिडीह है। जिले में कुल 1309 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। कदाचार मुक्त, सुगमतापूर्वक एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन को लेकर जिला स्तर पर एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA नई दिल्ली की टीम द्वारा परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर केंद्र अधीक्षक/पर्यवेक्षक, दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनिधि कर दी गई है। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक कक्ष एवं सभी कमरों में सीसीटीवी, जैमर तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति यंत्र का अधिष्ठापन कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 7 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 03 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 03 वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जिला स्तर पर 01 नोडल ऑफिसर तथा 01 सहायक नोडल ऑफिसर नामित किए गए हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण, नकल विहीन, पारदर्शिता से परीक्षा को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।साथ ही परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के साथ अभ्यर्थियों के बॉयोमेट्रिक उपस्थिति, पेयजल, सीसीटीवी व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

● अभ्यर्थियों की जांच के बाद प्रवेश

उपायुक्त ने स्टैटिक दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों को जांच टीम द्वारा अभ्यर्थियों की जांच कराकर ही प्रवेश दिलाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला टीम एवं पुरूष अभ्यर्थियों की जांच पुरूष टीम द्वारा कराएं, ताकि अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार की कोई अवांछित वस्तु, चिट-पुर्जा आदि परीक्षा केन्द्र के अंदर नहीं ले जा सकें।

● गैर व्यक्तियों का प्रवेश नहीं

उन्होंने परीक्षा केन्द्र के अन्दर केवल परीक्षा संचालन से संबंधित पदाधिकारी एवं वीक्षक तथा कर्मी ही प्रवेश करें। कोई भी गैर व्यक्तियों को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश नहीं करने देने का निदेश दिया है।

● एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम रहेगी सक्रिय

National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG- 2025 परीक्षा हेतु निर्धारित केंद्रों पर विद्युत/जेनरेटर, पेयजल, शौचालय, साफ सफाई, पर्याप्त बेंच/डेस्क एवं अन्य मूलभूत सुविधा, एम्बुलेंस, अग्निशमन, मेडिकल आदि की उपलब्धता रहेगी।

विभागीय निर्देशानुसार किसी भी मीडिया को निर्धारित परीक्षा केंद्र में परीक्षा की तिथि को प्रवेश वर्जित रहेगा।

● कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जा सकें।

समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी प्रिंट व इलेट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User