राष्ट्रीय लोजपा झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष राज कुमार राज केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य बने

भारत सरकार के केबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने झारखण्ड प्रदेश से राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राज कुमार राज जी को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर झारखण्ड प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच काफी उत्स

Feb 06, 2024 - 08:04
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-06-at-6.41.55-PM.jpg

भारत सरकार के केबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने झारखण्ड प्रदेश से राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राज कुमार राज जी को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर झारखण्ड प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच काफी उत्साह है। राज कुमार राज जी का दिल्ली से वापसी का इंतजार में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कि तैयारी में लगे हुये है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने माननीय मंत्री जी को कोटि कोटि धन्यवाद दिया और नवमनोनीत केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य राज कुमार राज को बधाई देते हुये कहा कि राज कुमार राज को केन्द्रीय बोर्ड का सदस्य बनने से झारखण्ड के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। निश्चित रुप से झारखण्ड में पार्टी को बल मिलेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को लाभ पहुंचेगा। राज कुमार राज पार्टी के वफादार और ऊर्जावान है, नेतृत्व करने की क्षमता है। पार्टी के लिए समर्पित भावना से कार्य करते चले आ रहे हैं। वर्तमान में झारखण्ड प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार रवानी, युवा प्रदेश सचिव दिलीप कुमार, राष्ट्रीय लोजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी, युवा जिला अध्यक्ष एहसान रजा नगर अध्यक्ष पवन महतो, मो.मुबारक, दिपक महतो, अमरनाथ कुमार, विशाल कुमार, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User