राही बाजार में विपक्षी द्वारा छत की स्लेप डालते समय पीड़ित की दुकान में गिरे मलबे से लाखों का नुकसान, थाने में की शिकायत

रायबरेली में विपक्षी द्वारा छत की स्लिप डलवाते समय एक दुकानदार की दुकान में मालवा गिर गया। जिसकी वजह से दुकान में रखा सारा सामान वह लाखों रुपए के मोबाइल खराब हो गए। जिसको लेकर पीड़ित ने विरोध किया तो विपक्षी ने धमकी दी। जिस पर पीड़ित ने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की है। आपको बता दे कि आज दिनां

Jan 16, 2025 - 14:03
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-16-at-6.51.12-PM.jpeg

रायबरेली में विपक्षी द्वारा छत की स्लिप डलवाते समय एक दुकानदार की दुकान में मालवा गिर गया। जिसकी वजह से दुकान में रखा सारा सामान वह लाखों रुपए के मोबाइल खराब हो गए। जिसको लेकर पीड़ित ने विरोध किया तो विपक्षी ने धमकी दी। जिस पर पीड़ित ने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 16 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को समय करीब 11:00 बजे रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के रही बाजार के रहने वाले रामबाबू गुप्ता ने बताया कि उसके छोटे भाई श्याम बाबू गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। जिसमें उसके घर के बगल में ही विपक्षी द्वारा मनमानी तरीके से छत पर स्लैप डलवाई जा रही थी। मशीन चलने की वजह से छत का जो सीमेंट का मलवा था दुकान में आकर पूरा गिर गया। जिसकी वजह से दुकान में रखे लाखों रुपए के मोबाइल व अन्य सामान खराब हो गए। पीड़ित दुकानदार ने जब विपक्षी से इसका विरोध किया तो विपक्षी ने धमकी देते हुए कहा कि जहां शिकायत करना है कर लो मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत मिल एरिया थाने में पहुंचकर की है और थाने की पुलिस से मामले में जांच कर विपक्षी पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है और नुकसान दिलाए जाने की भी मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User