राहुल गांधी का पुतला फूंकने वाले युवा मोर्चा के पदाधिकारी बने हंसी का पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या रायबरेली में भाजपा सत्ता की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, यहां के युवा मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा में रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। जिसने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व कई काबिल नेता दिए । जिसकी रीड की हड्डी युवा मोर्चा है। लेकिन यहां पर युवा मोर्चा में गिने-चुने चंद पदाधिकारी ह

Apr 19, 2025 - 14:40
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-04-19-at-7.05.47-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या

रायबरेली में भाजपा सत्ता की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, यहां के युवा मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा में रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। जिसने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व कई काबिल नेता दिए । जिसकी रीड की हड्डी युवा मोर्चा है। लेकिन यहां पर युवा मोर्चा में गिने-चुने चंद पदाधिकारी हैं, जो मौके पर कभी नजर आते हैं। जबकि युवा मोर्चा में अध्यक्षों का भी हाल ही में चुनाव होना है। फिर भी यह नए नवेले नेता बनने की लालसा कभी-कभी हतोउत्साह में शीर्ष पदों पर बैठे भाजपायों की किरकिरी करा देती है और हंसी का पात्र बन जाती है। लेकिन यहां तो सत्ता की इतनी बड़ी पार्टी के चंद नए नवेले हतोउत्साही युवा मोर्चा के पदाधिकारी, राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व करने वाले व रायबरेली जिले के सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी का विरोध करने पहुंच गए। यही नहीं जिले के सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकने के बाद हंसी करा डाली,इससे ज्यादा तो जो पार्टी अपना अस्तित्व खो रही है। उसके कार्यकर्ता नजर आ जाते है। अब इसे पार्टी का समर्पण समझे या खुद को खबरों में पड़े रहने के लिए हतोउत्साह समझे, जबकि भाजपा कहती है अनुशासन वाली पार्टी है, लेकिन यहां तो अनुशासन को दरकिनार कर मनमानी की जा रही है। पार्टी के जिम्मेदारों की अनदेखी कहें यह तो सोचनीय विषय है। लेकिन सोशल मीडिया पर युवा मोर्चा की यह टीम बहुत कुछ बयां कर रही है। यह पहला वाक्या नहीं है।जहां गिनी चुनी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। लेकिन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचारी मुखिया राहुल गांधी, सोनिया गांधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए । ऐसे बड़बोले और नए नवेले पदाधिकारियों के लिए भाजपा की नीतियों का और अनुसाशन का पाठ जरूर पढ़ना चाहिए।

जानकारी अनुसार बता दे की नेशनल हेराल्ड मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के सुपर मार्केट के पास भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने जिले के सांसद का पुतला फूंका और जमकर खूब जग हसाई कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User