रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न योजनाओं का किया गया लोकार्पण

रायबरेली में वर्चुअल के माध्यम से जिले के साइबर थाना सहित अन्यथाओं के लिए योगी ने सौगात दी है। आपको बता दे, कि आज दिनांक 28 फरवरी 2024 दिन बुधवार को रायबरेली जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी पुलिस को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्

Feb 28, 2024 - 12:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-28-at-5.54.05-PM.jpeg

रायबरेली में वर्चुअल के माध्यम से जिले के साइबर थाना सहित अन्यथाओं के लिए योगी ने सौगात दी है। आपको बता दे, कि आज दिनांक 28 फरवरी 2024 दिन बुधवार को रायबरेली जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी पुलिस को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए व पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को लेकर आवासीय हॉस्टल, विवेचना कक्ष सहित करोड़ों की परियोजनाओं का लखनऊ में लोकार्पण किया। रायबरेली में बने होस्टल, विवेचना कक्ष का सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल कार्यक्रम पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित किया गया। सीएम ने रायबरेली के साइबर थाने के साथ पांच थानों सलोन, डलमऊ, गुरूबक्सगंज, हरचंदपुर व डीह थाना में पुलिस कर्मियों को आवासीय सुविधाओं के बैरक व विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह के साथ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User