रीमाकॉन 2024 का IMA द्वारा 17 को किया जाएगा भव्य आयोजन

रायबरेली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंडियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा रीमाकान 2024 को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बीते करीब 7 वर्षों से कराया जा रहा है। जिसमें पूरे देश के डॉक्टर आते हैं और लोगों में हो रही तरह-तरह की बीमारियों के बारे में जानकारी देते हैं। इस आयोजन को लेकर गुरुवार को

Feb 15, 2024 - 12:27
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240215-WA0034.jpg

रायबरेली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंडियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा रीमाकान 2024 को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बीते करीब 7 वर्षों से कराया जा रहा है। जिसमें पूरे देश के डॉक्टर आते हैं और लोगों में हो रही तरह-तरह की बीमारियों के बारे में जानकारी देते हैं। इस आयोजन को लेकर गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी है। इंडियन मेडिकल एसोसियशन रीमाकान 2024 का आयोजन दिनांक 17 फरवरी दिन शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से भटोही रिजॉर्ट्स में किया जा रहा है।प्रेसवार्ता में आए हुए सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए अध्यक्ष डॉ ब्रजेश सिंह द्वारा किया गया। ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी डॉक्टर डॉ मौर्य द्वारा इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। यह बताया गया, कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर संदीप कुमार विभाग अध्यक्ष डिपार्मेंट आफ सर्जरी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ वीरेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रथम सेशन इसके संयोजक डॉक्टर मल्होत्रा होंगे। इस सेशन में हाउ टू इंटरप्रेट सीबीसी इन डे टुडे क्लिनिकल प्रैक्टिस विषय पर डॉक्टर अंशुल गुप्ता निदेशक हिम्मत ओ इकोलॉजी एंड बोन मैरो डेजर्ट मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से इसके बाद मैनेजमेंट आप व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User