रेलवे ट्रैक पर मोबाइल में रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली में रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर मोबाइल में रील बनाते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद उसे आरपीएफ पुलिस द्वारा रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना आज दिनांक 1 फरवरी 2024 दिन शनिवार की हैं। यहां रायबरे

Feb 03, 2024 - 09:29
Updated: 2 years ago
0 0
06_05_2023-train_accident_23404267.webp

रायबरेली में रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर मोबाइल में रील बनाते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद उसे आरपीएफ पुलिस द्वारा रायबरेली के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना आज दिनांक 1 फरवरी 2024 दिन शनिवार की हैं। यहां रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर जिले के डीह थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल में रील बना रहा था, तभी वहाँ पर ट्रेन आ जाने से युवक उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर शिवकुमार ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सत्य प्रकाश पुत्र प्रताप नारायण के रूप में हुई है। आरपीएफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User