रोटरी क्लब चास की नई टीम अध्यक्ष डिंपल कौर के नेतृत्व में कार्यभार संभालेगी

1 जुलाई से रोटरी क्लब चास की नई टीम अध्यक्ष डिंपल कौर के नेतृत्व में कार्यभार संभालेगी। अध्यक्ष पद पर डिंपल कौर और सचिव के रूप में श्वेता रस्तोगी एवं आनंद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक मंडल में संजय बैद, बिनोद चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, पूजा बैद, डॉ परिंदा सिंह, डॉ श्रवण, डॉ सु

Jun 30, 2025 - 10:49
Updated: 1 year ago
0 0
bokaro-11.jpg

1 जुलाई से रोटरी क्लब चास की नई टीम अध्यक्ष डिंपल कौर के नेतृत्व में कार्यभार संभालेगी। अध्यक्ष पद पर डिंपल कौर और सचिव के रूप में श्वेता रस्तोगी एवं आनंद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। निदेशक मंडल में संजय बैद, बिनोद चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, पूजा बैद, डॉ परिंदा सिंह, डॉ श्रवण, डॉ सुमन, मंजीत सिंह, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, बिनय सिंह, हरबंस सिंह, केंडी टबोडा को शामिल किया गया है। रो नरेंद्र सिंह को जिला 3250 की जिलापाल रो नम्रता द्वारा सहायक मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि वे और उनकी टीम एक सकारात्मक सोच के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में परिवर्तन और जागरूकता लाने का प्रयास करेगी। निवर्तमान अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा एवं सचिव मुकेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नई टीम को बधाई देते हुए कहा की डिंपल कौर के नेतृत्व में रोटरी क्लब चास सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User