रोटरी क्लब चास ने विधालय को पानी टंकी उपलब्ध कराई

रोटरी क्लब चास द्वारा चास स्थित राम रुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय को पानी टंकी प्रदान की। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने कहा विद्यार्थियों को शुद्ध जल उपलब्ध हो सके इसलिए विद्यालय को टंकी उपलब्ध कराई गई है। बिनोद ने कहा की इससे जल के महत्व के प्रति बच्चे जागरूक होंगे। विद्यालय के प्

May 31, 2025 - 10:48
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-31-at-4.04.03-PM.jpeg

रोटरी क्लब चास द्वारा चास स्थित राम रुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय को पानी टंकी प्रदान की। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने कहा विद्यार्थियों को शुद्ध जल उपलब्ध हो सके इसलिए विद्यालय को टंकी उपलब्ध कराई गई है। बिनोद ने कहा की इससे जल के महत्व के प्रति बच्चे जागरूक होंगे। विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने क्लब के प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। संतोष कुमार ने कहा की इससे न केवल छात्रों को सुविधा मिलेगी बल्कि उनके अंदर स्वच्छता और सेवा की भावना उत्पन्न होगी। संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि विद्यार्थियों और स्टाफ की दैनिक जल आवश्यकता को पूरा करने में सहायक होगी। बैद ने कहा कि स्कूल अब विद्यार्थियों के लिए जल संग्रहित कर पाएगा।

रोटरी क्लब चास के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा की सामाजिक दायित्व के तहत विद्यालय को पानी की टंकी उपलब्ध कराई गई है। मुकेश ने कहा कि रोटरी क्लब चास आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर कुमार अमरदीप, धनेश बंका, ललिता चोपड़ा, रितु अग्रवाल के अलावा विद्यालय के डॉ संतोष कुमार, डॉ हरे कृष्णा, अजीत कुमार दास, महेश महतो, डॉ रवि भूषण, उमाशंकर विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User