लालगंज कस्बे स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से गिरकर महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

रायबरेली में बेटे के साथ निमंत्रण में जा रही एक महिला स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई हैं। घटना से पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। आपको बता दे कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को श

Apr 16, 2024 - 13:43
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-16-at-4.27.03-PM.jpeg

रायबरेली में बेटे के साथ निमंत्रण में जा रही एक महिला स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई हैं। घटना से पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। आपको बता दे कि आज दिनांक 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रातः को गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान महिला की मंगलवार को मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुड़ गई है। मृतक महिला सीतामाती उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम छराहरा थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली की ही रहने वाली है, जो अपने बेटे के साथ निमंत्रण में जा रही थी। जिला अस्पताल की पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वह आगे की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User