लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीण एवं बिजली विभाग के कर्मचारी

अफसर बने अनजान वं उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों ने किया शिकायत फॉल्ट एवं कनेक्शन के नाम पर होती है, अवैध वसूली। जबकि बिजली बिल में एक्स्ट्रा चार्ज के रूप में ₹17 "50 पैसे उपभोक्ताओं के खाते में जोड़े जाते हैं। रायबरेली प्रदेश शासन के लाभ प्रयास के बावजूद बिजली विभाग अपनी पुरानी रवैया पर काम है, क्यो

Mar 16, 2024 - 09:44
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-16-at-2.30.47-PM.jpeg

फॉल्ट एवं कनेक्शन के नाम पर होती है, अवैध वसूली। जबकि बिजली बिल में एक्स्ट्रा चार्ज के रूप में ₹17 "50 पैसे उपभोक्ताओं के खाते में जोड़े जाते हैं। रायबरेली प्रदेश शासन के लाभ प्रयास के बावजूद बिजली विभाग अपनी पुरानी रवैया पर काम है, क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी सुविधा देने का प्रचार-प्रसार भी समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लाखों रुपए का विज्ञापन के माध्यम से प्रचार प्रसार करता है। लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी एवं अफसर लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने में नाकाम साबित हो रहे हैं और अगर किसी उपभोक्ता कि घर पर लो वोल्टेज एवं फॉल्ट वी कनेक्शन के नाम पर धन की उगाही की जाती है और कहते हैं कि ₹100 दो तो हम आपका कनेक्शन जोड़ेंगे नहीं तो आते और कहते कहीं भी शिकायत कर लो बिना पैसे के हम कनेक्शन नहीं जोड़ पाएंगे और कहते हैं जब तक हमें सुविधा शुल्क नहीं दोगे तब तक कनेक्शन नहीं जुड़ेगा, क्योंकि हम लोग प्राइवेट कर्मचारी हैं। हमको विभाग की तरफ से कोई पैसा नहीं मिलता है। जबकि आपको बताते हैं, कि विभाग की ओर से प्राइवेट कर्मचारियों को रखकर काम लिया जाता है और उनको उसे काम के बदले पैसे भी दिए जाते हैं। जबकि आने वाले दिनों में गर्मी का समय आ रहा है। जिससे लोगों को गर्मी से निजात पाने के लिए बिजली का सहारा लेना पड़ता है। इसके बावजूद इसी तरह करवाया रहा तो लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से खोजना पड़ेगा, क्योंकि आपको बताते चले की रायबरेली जनपद के डलमऊ तहसील अंतर्गत हुआ डलमऊ तहसील मुख्यालय से चंद कदम पर स्थित डलमऊ ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम नाथ खेड़ा में विगत काफी दिनों से लो वोल्टेज की समस्या है। जिसमें करीब 150 घर हैं, जिम आधे गांव में तीन फेस की लाइन बिछी हुई है और आधे गांव में एक फेस की लाइन दी गई है। जिसके सहारे ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिसमें उत्तर साइड के बिजली के उपभोक्ता ने कई बार बिजली विभाग के एसडीओ एवं के से मिलकर शिकायत किया कि लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिससे ना तो उपभोक्ताओं को लाइट सही से मिल पाती है ना ही पंख एवं पानी की मोटर चल पाती हैं। लेकिन फिर भी ग्रामीणों की लो वोल्टेज की समस्या से बिजली विभाग के एसडीओ एवं के अंजान बने हुए हैं और इसकी तरफ कभी भी ध्यान नहीं देते हैं। उपभोक्ता माधव नाथ सिंह सुनील कुमार महेश कुमार शंकर लाल राजेश कुमार सुशील कुमार मुकेश कुमार देशराज सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने लिखित एवं मौखिक शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन इस समस्या का हाल नहीं कर पाते हैं और जब इन ग्रामीण के घरों पर कभी लो वोल्टेज की वजह से लाइन फाल्ट एवं बिजली न आने पर कनेक्शन जोड़ने के नाम पर ₹100 से लेकर ₹300 तक की धान की उगाही प्राइवेट कर्मचारियों को भेज कर कराई जाती है और इन उपभोक्ताओं द्वारा पैसा ना देने पर मनमानी तरीके से उनके कनेक्शन को जोड़ा जाता है। इस संबंध में बिजली विभाग के के संजय कुमार भारती से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि कोई धन की उगाही नहीं की जाती है और लो वोल्टेज की समस्या से जल्द ही उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User