लोकतंत्र बचाना है तो मतदाता सूची में अपने परिवार के नाम चेक करें -कांग्रेस

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने सभी कांग्रेस जनों से और आम नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची के प्रकाशन में अपने परिवार जनों के नाम सुनिश्चित कर लें।गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची के हेरफेर से डिलीटेड एवं सिफ्टेड के नाम बड़े स्तर पर मतदाता अपने मताधिकार से वंचित होते रहे

Feb 08, 2024 - 19:41
Updated: 2 years ago
0 0
5ae88be691ae9bea8ef2e61e1164c9b91668761143176486_original.jpg

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने सभी कांग्रेस जनों से और आम नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची के प्रकाशन में अपने परिवार जनों के नाम सुनिश्चित कर लें।
गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची के हेरफेर से डिलीटेड एवं सिफ्टेड के नाम बड़े स्तर पर मतदाता अपने मताधिकार से वंचित होते रहे हैं। मध्यप्रदेश की जनता ने नगर निगम चुनावों और विगत विधान सभा चुनावों में इसे स्वयं देखा है।मतदान के दिन आपसे फार्म भरवाकर सौ में 10लोगों को वोट का अवसर तो मिल जाता है।लेकिन आपके फार्म भरने से बीएलओ पापमुक्त हो जाता है।
बीएलओ के माध्यम से संपन्न इस कारगुजारी से अगर बिना आवेदन किये आपका या आपके परिजन का नाम काटा गया है तो बीएलओ की शिकायत करें और चुनाव आयोग से वे कागजात या शिकायत की प्रति मांगें जिसके आधार पर आपका नाम काटा गया है। इस तरह नाम काटकर व्यक्ति को मताधिकार से वंचित करना अपराध है इस अपराध में संबंधित को सजा भी हो सकती है।
चुनाव आयोग बार बार नाम जुड़वाने की अपील तो करता है किंतु आपका नाम क्यों काटा गया इसका जबाब नहीं देता।
लोकतंत्र अब आपकी सजगता से ही बच सकता है ।आलस्य न करें और आज ही मतदाता सूची चेक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User