लोहड़ी में लगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर

सतबरवा (पलामू) : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, लोहड़ी (पंचायत – बोहिता) में शनिवार को सेसा संस्था पलामू एवं एसीलर विज़न फाउंडेशन, बेंगलुरु के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 लोगों ने नेत्र जांच की सेवा का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र चिकित्सक श्या

May 24, 2025 - 13:55
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-24-at-4.31.36-PM.jpeg

सतबरवा (पलामू) : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, लोहड़ी (पंचायत – बोहिता) में शनिवार को सेसा संस्था पलामू एवं एसीलर विज़न फाउंडेशन, बेंगलुरु के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 लोगों ने नेत्र जांच की सेवा का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र चिकित्सक श्याम सुंदर शाह एवं अमृत लकड़ा द्वारा मरीजों की आँखों की जाँच की गई। आवश्यकतानुसार मरीजों को मौके पर ही स्वयंसेवक ज्योति टोप्पो एवं अजय कुमार द्वारा निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेसा संस्था, राधा व्यापार आश्रम तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सुविधा प्रदान की जाएगी। कुछ लोगों को एक माह में आवश्यक चश्मा उपलब्ध करवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User