वाराणसी की महाशिवरात्रि : रोशनी की चमक व सुगंधित फूलों से जगमगा रहा काशी विश्वनाथ धाम

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 से गंगा द्वार तक की गई भव्य सजावट, मनभावन सजावट देख मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु मंदिर के सीईओ ने धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश महापर्व महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम रंग- बिरं

Feb 25, 2025 - 17:32
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-02-25-at-10.49.44-PM.jpeg

महापर्व महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम रंग- बिरंगी लाइटों से चमक और विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से गमक रहा है। महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दिव्य प्रांगण की भव्य आभा देखते ही बन रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के द्वार से लेकर सभी मंडपों, विग्रहों के मंदिरों की कई प्रजातियों के फूलों से आकर्षक सजावट की गई है। धाम का कोना- कोना विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग है। गेट नंबर- 4 से लेकर गंगा द्वार तक की गई मनभावन सजावट को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर महाशिवरात्रि के लिए की गई सजावट एवं इंतजामों का मंदिर के सीईओ ने मंगलवार को शाम जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था में लगे न्यास कार्मिकों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। महाशिवरात्रि के पूर्व दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में कतारबद्ध श्रद्धालुओं से संवाद कर इंतजामों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं के पैर में तकलीफ होने पर उनके सुगम दर्शन की व्यवस्था कराई। महादेव के दरबार में पहुंचे नन्हे भक्तों को भी महादेव के आशीर्वाद स्वरुप चॉकलेट, टाफी उपलब्ध कराया।

मंदिर के सीईओ ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 25 फरवरी से 27 फरवरी तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सभी तरह के प्रोटोकॉल पर रोक लगायी गई है। धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, छाया समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं जिससे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर आराम से श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User