वाराणसी पुलिस ने 25 हजार के इनामी लूटेरा को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट यूपी वाराणसी के मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित अंडरपास ब्रिज के समीप घेराबंदी कर फरार चल रहे वांछित इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह ट्रक चालक को मारपीट कर उसके जेब से रुपये निकालने के मामले में गायब था। मिर्जामुराद थान

Sep 26, 2024 - 07:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-25-at-10.20.05-PM.jpeg

ब्यूरो रिपोर्ट यूपी

वाराणसी के मिर्जामुराद पुलिस ने बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित अंडरपास ब्रिज के समीप घेराबंदी कर फरार चल रहे वांछित इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह ट्रक चालक को मारपीट कर उसके जेब से रुपये निकालने के मामले में गायब था। मिर्जामुराद थाना प्रभारी ने बताया कि बीते मई माह 2023 में क्षेत्र के रखौना रिंग रोड के पास बाइक सवार द्वारा एक ट्रक चालक से 10 हजार की लूट हुई थी। लूट में वांछित इनामिया बदमाश राजातालाब थाना क्षेत्र के पनियरा गांव निवासी अभिषेक उर्फ निखिल सिंह को गिरफ्तार कर किया गया है। अभियुक्त के पास से 1250 रुपये नकदी बरामद हुए। अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User